नमस्ते दोस्तो, ग्लोबल हिंदी में आपका स्वागत है !
आज के सोशल मीडिया युग में Instagram जाना माना और प्रसिद्ध Social Media प्लेटफॉर्म है। हर कोई इस Instagram Account को बनाना और बढ़ाना चाहता है। अधिकांश लोगों को इस इंस्टाग्राम से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का सामना करना पड़ता है, इसमें इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे बनाएं, इंस्टाग्राम बायो में क्या लिखें, इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स कैसे बढ़ाएं, इंस्टाग्राम पर पैसे कैसे कमाएं, इंस्टाग्राम में रील्स कैसे बनाएं, कैसे इंस्टाग्राम में कहानी जोड़ें, इंस्टाग्राम से वीडियो कैसे डाउनलोड करें, इंस्टाग्राम अकाउंट कैसे डिलीट करें जैसे कई सवाल शामिल हैं।
इस लेख में हम इन सभी सवालों के जवाब बहुत ही आसान भाषा में देने की कोशिश करेंगे। इस लेख को अंत तक पढ़ें, हमें यकीन है कि आपको इंस्टाग्राम से संबंधित सभी जानकारी यहाँ मिल जाएगी।
Blog Content
इंस्टाग्राम में अकाउंट कैसे बनाये| How to create Instagram account
- सबसे पहले आपको Playstore से Instagram App को Download करना होगा।
- जब आप Instagram App खोल लेते हैं तो आपको “Sign up” बटन पर क्लिक करना होगा, आप “Email” से या “Mobile Number” से “Sign up” कर सकते हैं।
- इसके बाद आपको अपना “Name” डालकर “Password” क्रिएट करना है और “Save this Information” पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने “Create Username” का विकल्प आएगा। आपके नाम के आधार पर, कुछ डिफ़ॉल्ट “Username” प्रदान किया जाएगा।
- फिर आपको अपनी “Profile Picture” लगानी होगी। आपके पास गैलरी से इसे चुनने का विकल्प होगा।
- इसके बाद आपके पास इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए “Discover People” के तहत लोगों की सूची होगी,आपको आगे बढ़ने के लिए किसी को भी फॉलो करना होगा।
- अब आप Instagram का उपयोग शुरू करने के लिए तैयार हैं !
इंस्टाग्राम Profile और Bio कैसे अपडेट करें|How to update Instagram Bio
- सबसे पहले “Instagram App” खोलें, नीचे दायें कोने में अपनी “Profile Picture” पर टैप करें।
- अपने Profile Picture के नीचे स्थित “Edit Profile” बटन पर क्लिक करें।
- यहां से आप अपना Profile Picture, Name, Username, Website link, Bio, Gender बदल सकते हो या Edit कर सकते हैं।
- Bio फील्ड में क्लिक करके आप Bio में बदलाव कर सकते हैं। Bio में लिखने के लिए 150 अक्षरों की सीमा है।
इंस्टाग्राम गाइड बुक :
अगरआप इंस्टाग्राम की सारी जानकारी डिटेल्स में लेना चाहते है तो आप इस बुक को जरूर पढ़िए। इस बुक से इंस्टाग्राम से संबंधित जानकारी जैसे फॉलोअर कैसे बढ़ाएं, इंस्टाग्राम का Technology कैसे काम करता है, इंस्टाग्राम से पैसे कमाने के कितने तरीके है ऐसी बहुत सारी जानकारी आराम से मिल जायेगी।
इंस्टाग्राम गाइड खरीदने ने के लिए यह क्लिक करे – Click here
हम आशा करते हैं कि आपको Instagram से संबंधित यह लेख उपयोगी लगा होगा। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद !