इंडियन एअर फोर्स चीफ विवेक राम चौधरी का जीवन परिचय, बायोग्राफी,शुरुआती जीवन,शिक्षा,प्रोफ़ेशनल करिअर,अवॉर्ड्स,सम्मान,मेडल [ Air Marshal Vivek Ram Chaudhari Biography, Education, Lifestyle, Awards, Professional career, Medal, honors, Religion, Family]
आज हम नए इंडियन एअर फोर्स चीफ विवेक राम चौधरी ( Air Force Chief Vivek Ram Chaudhari) के बायोग्राफी आपके सामने रख रहे है। मौजूदा इंडियन एअरफोर्स चीफ आर के एस भादुरिया ( RKS Bhaduria) ३० सितंबर २०२१ को अपनी सेवा से निवृत्त होने जा रहे है उनकी जगह एअर मार्शल विवेक राम चौधरी (Air Marshal Vivek Ram Chaudhari) लेने वाले है। विवेक चौधरी अबतक इंडियन एअरफोर्स के उप-प्रमुख थे (Air Force Deputy Chief) । विवेक चौधरी अपने सहयोगी Air Marshal Amit Dev, Air Marshal Manavendra Singh, Air Marshal Sandeep Singh के साथ एअरफोर्स प्रमुख की रेस में थे। एअर मार्शल विवेक चौधरी इन चारो में सबसे ज्यादा सीनियर थे इसलिए २७ वे एअरफोर्स चीफ के लिए उनका चयन हुआ |

Blog Content
विवेक राम चौधरी का जीवन परिचय ( Vivek Ram Chaudhari Biography in Hindi)
नाम : | विवेक राम चौधरी |
पिता का नाम : | राम चौधरी |
जन्म स्थान : | हस्तरा ( नांदेड़ – महाराष्ट्र ) |
शिक्षा : | ग्रेजुएट |
पेशा : | एयर मार्शल इन इंडियन एअरफोर्स |
नागरिकता : | भारतीय |
धर्म : | हिन्दू |
रंग : | गोरा |
वैवाहिक स्थिति : | वैवाहिक |
पत्नी का नाम : | नीता चौधरी |
बच्चे : | २ बेटे |
गृह नगर : | नांदेड़ |
पसंद : | फाइटर प्लेन उड़ाना |
सैलरी (Salary) : | २,५०,००० |
Year Of Service : | २९ December १९८२ – अबतक |
एअरफोर्स चीफ विवेक चौधरी शुरुआती जीवन ( Early Life of Vivek Chaudhari)
विवेक चौधरी का जन्म भारत के महाराष्ट्र राज्य के नांदेड़ जिले के हस्तरा इस छोटे से गांव में हुआ। उनके पिताजी का नाम राम चौधरी था. उनका बचपन उनके गाव में ही गुजरा. बादमे प्राथमिक शिक्षा लेने हेतु उनको नांदेड शहर में जाना पड़ा. मिलिट्री ऑफिसर बनने का उनका बचपन का सपना था इसलिए उन्होंने मिलट्री स्कूल में दाखिला लिया.
एअरफोर्स चीफ विवेक चौधरी की शिक्षा ( Education of Vivek Chaudhari)
विवेक चौधरी( Vivek Ram Chaudhari) की प्राथमिक शिक्षा नांदेड़ में हुई। प्राथमिक शिक्षा के बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए मिल्ट्री स्कूल में प्रवेश लिया। यह शिक्षा लेते उन्होंने इंडियन मिलिट्री फोर्स ज्वाइन करने का फैसला ले लिया था। उन्होंने BHEL Higher Secondary School, Hyderabad से माध्यमिक शिक्षा पूरी की। उसके बाद उन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी में प्रवेश लिया और उसके बाद डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन भी हासिल किया।
एअरफोर्स चीफ विवेक चौधरी का प्रोफ़ेशनल करिअर ( Career of Vivek Chaudhari )
एअर मार्शल विवेक चौधरी ने २९ दिसंबर १९८२ को बतौर फाइयट पायलट इंडियन एयरफोर्स ज्वाइन किया था। उनके पास ३८०० घंटे फाइटर और ट्रेनर एयरक्राफ्ट उड़ाने का अनुभव है। उन्होंने मिग-२१, मिग-२९, सुखोई -३० जैसे फाइटर एयरक्राफ्ट उड़ाए है। इसिके साथ उन्होंने कई सारे एयर डिफेंस मिशन को भी अंजाम दिया है, जैसेकी ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत , ऑपरेशन सफेद सागर।
ऑपरेशन मेघदूत – इंडियन एअरफोर्स का १९८४ में सियाचिन ग्लोशियार को कब्जे में लेने वाला मिशन था।
ऑपरेशन सफेद सागर – इंडियन एअरफोर्स का १९९९ के कारगिल युद्ध में मिशन था।
एअर मार्शल विवेक चौधरी १ अगस्त २०१९ से ३१ जुलाई २०२० तक सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर ऑफ ईस्टर्न एयर कमांड थे। फिलहाल वह इंडियन एयरफोर्स के डेप्युटी चीफ थे। साथ ही वह वेस्टर्न एयर कमांड के हेड भी थे। एअर मार्शल विवेक चौधरी इंडियन एयरफोर्स के ४५ वे डेप्युटी चीफ थे।
इंडियन एयरफोर्स के डेप्युटी चीफ के नाते उन्होंने राफेल फाइटर एयरक्राफ्ट को अंबाला एयरबेस पर लाने के लिए विशेष योगदान दिया था। उन्होंने राफेल प्रोग्राम को बहुत करीब से संभाला है। एयर मार्शल विवेक चौधरी, फ्रांस में बने फाइटर जेट प्रोजेक्ट के हाइ लेवल ग्रुप के हेड भी थे।
एयरफोर्स चीफ विवेक चौधरी को मिले हुए अवॉर्ड्स और सम्मान ( Air Chief Vivek Chaudhari Awards and honours)
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी ने अपने अबतक के करियर में बहुत सारे मेडल्स और सम्मान प्राप्त किये है| उनके अपने देश और काम के प्रति निष्ठा के कारन ही उनको अनेक मेडल्स और सम्मान प्राप्त हुए है |
परम विशिष्ठ सेवा मेडल |
अती विशिष्ठ सेवा मेडल |
वायु सेना मेडल |
सामान्य सेवा मेडल |
सियाचिन ग्लेशियर मेडल |
स्पेशल सर्विस मेडल |
ऑपरेशन पराक्रम मेडल |
सैन्य सेवा मेडल |
हाई अल्टित्युड सर्विस मेडल |
विदेश सेवा मेडल |
५० वा स्वतंत्र दिवस मेडल |
३० ईयर लॉन्ग सर्विस मेडल |
२० ईयर लॉन्ग सर्विस मेडल |
९ ईयर लॉन्ग सर्विस मेडल |
ऑपरेशन विजय स्टार |